फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fighting in land dispute, 12 people injured

भूमि विवाद में मारपीट, 12 लोग घायल

Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fighting in land dispute, 12 people injured
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कला गांव में रामलीला व अंबेडकर पार्क को लेकर लगभग एक माह से चल रहे विवाद में बीती रात दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कला गांव में चकबंदी के दौरान एक बड़े रकबे का भूखंड बंजर के रूप में सुरक्षित हुआ था। पूर्व में एक आदेश के तहत उसी भूखंड से दर्जनों लोगों को बतौर पट्टा आवंटित कर दिया गया। शेष लगभग 12 बिस्वा भूमि को अंबेडकर पार्क के रूप में दर्ज करवा दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार इसी भूखंड पर लगभग 40 वर्षों से ग्राम पंचायत द्वारा रामलीला तथा अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जा रहा था।
विज्ञापन

लगभग एक माह पूर्व गांव के कुछ अराजक तत्वों ने रावण पुतला दहन के लिए बने चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पांच दिन पूर्व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों से तमाम ग्रामीणों को हंसवर थाने पर बुलाया। सीओ टांडा संतोष कुमार व तहसीलदार आलापुर बृजेश वर्मा ने शांति कमेटी की बैठक आयोजित कर शांति बनाए रखने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि अंबेडकर जयंती से पूर्व देर शाम दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट में विपिन व विजय समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस के पहरे में अंबेडकर जयंती का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed