फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fight

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले ईंट-पत्थर, फूंकी बाइक

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fight
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के बासगांव में रविवार शाम ट्यूबवेल पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही ईंट-पत्थर का भी इस्तेमाल किया गया। एक बाइक को आग के हवाले भी कर दिया गया। हवाई फायरिंग की भी खबर सामने आई। दो पक्षों के बीच लगभग एक घंटे तक हंगामे का माहौल रहा। बेवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर अकबरपुर कोतवाली के साथ ही चार थानों की पुलिस व पीएसी टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर जायजा लिया। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से 20 नामजद व 19 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी नामजद को गिरफ्तार कर लिया। अनहोनी रोकने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी व बेवाना पुलिस टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम बासगांव निवासी अमन यादव शौच के लिए खेत गया था। लौटते समय वह गांव के बाहर स्थित मोहम्मद कलाम के ट्यूबवेल से पानी पीने लगा। वहां मौजूद कलाम के रिश्तेदार ने उसे मना किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसकी जानकारी दोनों के परिवारीजनों को हुई तो दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों से लैस होकर लोग मौके पर पहुंच गए। मामूली से विवाद ने बीच गुटीय संघर्ष का रूप ले लिया। हालांकि, कुछ बुजुर्गों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारने-पीटने पर आमादा हो गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिनके पास लाठी-डंडे नहीं थे वे ईंट-पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट के बीच एक बाइक भी फूंके जाने व हवाई फायरिंग की खबर है। इस बीच गुटीय संघर्ष की जानकारी होते ही एसओ बेवाना श्रीनिवास पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति नही संभल पायी। मामला बड़ा रूप न ले ले, इसके लिए अकबरपुर कोतवाली के साथ महरुआ, मालीपुर व सम्मनपुर पुलिस व पीएसी को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें आईं। उधर एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कुल 20 नामजद व 19 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 20 नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बाइक जलाए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि एक पक्ष के सुनील की तहरीर पर परवेज, मोहम्मद इरफान, अब्दुल हलीम, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद साकिब, रमजान, रज्जब अली, अब्दुल गनी, मोहम्मद अख्तर, सलाहुद्दीन व 10 अज्ञात व दूसरे पक्ष के परवेज की तहरीर पर मुकेश यादव, अमन यादव, सुनील यादव, मंशाराम, रितेश, संजीव, तुषार यादव, उमेश, रमेश यादव, राजेश यादव व नौ अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें समझाया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों ने रात में ही उपद्रव व आगजनी आदि के निशान मौके से हटवा दिया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि एहतियातन गांव में पीएसी की तैनाती की गई है। दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठककर समझाया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed