फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fields falling in the river, villagers upset

नदी में समा रहे खेत, ग्रामीण परेशान

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fields falling in the river, villagers upset
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के किनारे स्थित माझा कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर में तेजी से कटान होने लगा है। खेत नदी में समाहित हो रहे हैं। किसान लंबे समय से नदी के किनारे बोल्डर डालकर ठोकर बनवाने की मांग करते रहे, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा अब किसानों व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू के किनारे स्थित कम्हरिया माझा, कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर के लोगों को कटान की समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण काफी समय से कम्हरिया घाट व इटौरी ढोलीपुर के निकट नदी के किनारे बोल्डर डालकर ठोकर बनवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, परंतु ठोकर न बनने के कारण इटौरा ढोलीपुर व माझा कम्हरिया के लोगों को कटान की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इटौरा ढोलीपुर के किसान यशवंत सिंह, तालुकदार, राघवेंद्र सिंह, परमात्मा, फूलचंद यादव, लल्लन तिवारी व कम्हरिया के कृपाशंकर सिंह तथा माझा कम्हरिया क्षेत्र के सतीराम, भूदल व विजय आदि ने बताया कि सरयू के कम्हरिया घाट पर पुल बनने के कारण नदी के बहाव का रुख बदल गया है। इससे इटौरा ढोलीपुर व माझा कम्हरिया क्षेत्र में कटान अधिक हो रही है। किसानों की भूमि नदी में तेजी समाहित होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर के निकट नदी के किनारे बोल्डर डालकर ठोकर बनवाने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने उस समय ध्यान नहीं दिया। अब मुश्किल हालात पैदा हो रहे हैं। उधर, एसडीएम रोशनी यादव का कहना है कि ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। कटान रोकने के लिए जरूरी प्रबंध किया जाएगा। ग्रामीणों को कोई भी मुश्किल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed