फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   festival

चर्चों से बाजारों तक बिखरी क्रिसमस की रौनक

Wed, 23 Dec 2020 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
festival
फोटो 25 अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स विद्यालय में क्रिसमस पर्व को लेकर होती तैयारियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भगवान यीशू के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित चर्च की साफ-सफाई व रंगरोगन के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। साथ ही साज सजावट का कार्य भी शुरू हो गया है। उधर, पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए बाजारों में पहुंचकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व पर चर्च में होने वाले विविध कार्यक्रमों को भव्य बनाने की तैयारियों ने जिले में जोर पकड़ लिया है। अकबरपुर नगर के अलावा टांडा व जाफरगंज स्थित चर्च की साफ-सफाई, रंगरोगन का कार्य जहां तेज हो गया है, वहीं झांकी सजाने का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स विद्यालय स्थित चर्च के मुख्य पुरोहित फादर फैड्रिक ने बताया कि 24 दिसंबर की देर शाम से ही क्रिसमस से संबंधित कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। मध्यरात्रि भगवान यीशू का जन्म होने पर विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई देने के साथ ही मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। बाद में सेंटा क्लॉज द्वारा उपहार का वितरण भी किया जाएगा। विद्यालय के फादर विल्सन ने बताया कि पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। चर्च में झांकी सजाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी अभिलाष सेबेस्टियन, रंजन, अवधेश मौर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित सेंट जोंस के प्रबंधक नवीन जान ने बताया कि पर्व को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गईं हैं। साज सजावट व रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। झांकी सजाए जाने का कार्य चल रहा है। बताया कि 24 दिसंबर की मध्यरात्रि विशेष प्रार्थना सभा होगी। 25 दिसंबर की सुबह प्रार्थना सभा के बाद लोगों में मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। साथ ही मिष्ठान का भी वितरण किया जाएगा। बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार अधिक भीड़भाड़ नहीं की जाएगी। सीमित संख्या में ही प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा जाफरगंज स्थित चर्च व टांडा स्थित चर्च में भी पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed