फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Festival

विशेष इबादत के बीच आज मनेगा बारावफात, तैयारियां पूरी

Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Festival
आअंबेडकरनगर। मुसलमानों के आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने बारावफात पर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। मस्जिदों की विशेष साफ सफाई के साथ साज सजावट का कार्य भी एक दिन पहले गुरुवार को पूरा कर लिया गया। वैसे तो मुख्य आयोजन शुक्रवार को होना है, लेकिन एक दिन पहले गुरुवार देर शाम से ही महफिल का आयोजन शुरू हो गया। कोविड-19 के चलते इस बार जुलूस निकलने पर प्रतिबंध है। ऐसे में मस्जिदों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर महफिल का आयोजन होगा। इस बीच गुरुवार को बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए गुरुवार को संबंधित बाजारों में पहुंचकर लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की।
विज्ञापन

बारावफात पर्व की खुशियां एक दिन पहले ही जिले में दिखने लगी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों व घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया। शुक्रवार 30 अक्तूबर को मनाए जाने वाले बारावफात पर्व से एक दिन पहले देर शाम से ही जिले में जगह जगह महफिल का आयोजन शुरू हो गया। शुक्रवार को पर्व के दिन न सिर्फ महफिलों का आयोजन होगा, बल्कि विशेष इबादत भी की जाएगी। इसके लिए मस्जिदों में जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए इस बार किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। ऐसे में इस बार सिर्फ महफिल का ही आयोजन किया जाएगा। शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद से जुड़े कलाम मोहम्मद खां ने कहा कि पर्व के मौके पर विशेष नमाज अदा की जाएगी। साथ ही महफिल का आयोजन होगा। ईदगाह कमेटी से जुड़े अजमल कुरैशी व मेराज अय्यूबी ने कहा कि पर्व को लेकर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। महफिल के आयोजन के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed