फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Female constable harassed for not giving 20 lakhs in dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज में 20 लाख न देने पर महिला सिपाही को किया प्रताड़ित

Wed, 16 Jul 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Female constable harassed for not giving 20 lakhs in dowry
अंबेडकरनगर। अयोध्या के महिला थाने में कार्यरत आरक्षी तरन्नुम के साथ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर सम्मनपुर पुलिस ने पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बच्ची को छीनने का प्रयास और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


2018 बैच की महिला सिपाही तरन्नुम ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी 20 नवंबर 2023 को सम्मनपुर के रजीउल्लाह से हुई थी। तरन्नुम वर्तमान में अयोध्या जिले के महिला थाने में तैनात हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन या 20 लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। ससुर सफीउल्लाह और सास इशरत जहां ने रुपये न लाने पर प्रताड़ना शुरू कर दी। वहीं, पति रजीउल्लाह ने उसके जेवरात व अन्य सामान हड़प लिए।
विज्ञापन


महिला थाना अयोध्या में मामले की शिकायत के बाद हुई वार्ता में तरन्नुम ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद भी दो बार उसकी बच्ची को मायके से जबरन ले जाने का प्रयास किया गया। 13 जुलाई को सुसर के कहने पर समझौते की मंशा से पीड़िता अपने पिता और बहन के साथ ससुराल पहुंची। वहां सास और ननद नुसरत जहां ने गाली-गलौज करते हुए पिता के साथ मारपीट की और जेठ ने सबको मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति रजीउल्लाह ने तलाक देने से साफ इन्कार कर दिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed