{"_id":"563f3903f3a6f378fca32526ebf72261","slug":"father-son-beaten-fierce-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की पिटाई पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र की पिटाई पर भड़के ग्रामीण
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात को लेकर रविवार सुबह पिता-पुत्र की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाया तो वह भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपुर बाजार में जाम कर दिया। इसके बाद थाने तहरीर दी।
क्षेत्र के सहिजना हमजापुर डड़वा पुरवे स्थित रामगोविंद यादव के घर रविवार सुबह गांव का ही गोपीचंद पहुंचा और विद्युत एमसीबी हटाने की बात कहने लगा। उसका कहना था कि इससे गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड पड़ रहा है। घर पर रामगोविन्द का पुत्र अनिल मौजूद था। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।
इस पर अनिल ने आरोपुर बाजार पहुंचकर पिता व अन्य को जानकारी दी। बताया जाता है कि इसी दौरान बाजार पहुंचे गोपीचंद व उसके साथियों ने अनिल व रामगोविन्द की पिटाई कर दी। इस पर बाजारवासियों ने ललकारा तो सब भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने बाजार में जाम लगा दिया। कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर वे सब आलापुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बेंचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।