फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Father murdered by slitting his throat with an ax

कलियुगी पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से की गला काटकर हत्या

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father murdered by slitting his throat with an ax
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में शनिवार को घर के बरामदे में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके ही पुत्र ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोरोगी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक रामसुमेर (75) की हत्या हो जाने की खबर गांव में फैली। ग्रामीण रोने बिलखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के बरामदे में चारपाई पर रामसुमेर का खून से लथपथ शव पड़ा है। बगल में ही खून से सनी कुल्हाड़ी लिए उनका ही पुत्र राकेश (30) खड़ा था। इस बीच ग्रामीणों ने हिम्मत कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कटका पुलिस मौके पर पहुंची। उसने आरोपी को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। वारदात को लेकर पूछताछ में कोई स्पष्ट कारण उभरकर सामने नहीं आया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुुसार आरोपी युवक ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके बाद पढ़ाई के दौरान उसकी मानसिक दशा खराब हो गई। तब से वह घर पर ही मनोरोगी दशा में रह रहा था। रामसुमेर के कुल पांच पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़ा पुत्र दिनेश लखनऊ में प्राइवेट नौकरी कर रहा है, जबकि कुलदीप व अखिलेश पढ़ाई कर रहे हैं। एक भाई विमल अध्यापक हैं। कटका पुलिस ने मामले में परिवारीजनों के अलावा ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई खास नतीजा सामने नहीं आ सका। लगभग सभी ने यह बताया कि घटना क्यों और किन परिस्थतियों में हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उधर घटना की जानकारी होते ही वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए कहा कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने लिया जायजा
युवक की ओर से अपने सेवानिवृत्त शिक्षक पिता की हत्या की जानकारी मिलने के बाद एएसपी संजय राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग बिंदु से गहन छानबीन की। ग्रामीणों से वार्ता कर यह जानने का प्रयास किया कि घटना में कोई और एंगल तो नहीं है। इससे पहले सीओ कृष्णकांत शुक्ल भी गांव पहुंचे। उन्होंने भी जरूरी जानकारी हासिल की। परिवारीजनों को दोनों अधिकारियों ने ढांढस बधाते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से उनकी सभी जरूरी मदद सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed