फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers with less than 20 quintals of paddy will be weighed immediately

20 क्विंटल से कम धान वाले किसानों की तत्काल होगी तौल

Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers with less than 20 quintals of paddy will be weighed immediately
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इसमें समस्त क्रय केंद्र के नोडल अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी नोडल अधिकारी को डीएम की तरफ से चेक लिस्ट सौंपी गई। निर्देशित किया गया कि वह क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही डीएम ने खरीद कार्य में तेजी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि जो किसान 20 क्विंटल से कम धान लेकर आते हैं, उनकी तत्काल तौल कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने धान खरीद कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि नोडल अधिकारी नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिन भी केंद्रों पर किसी कारण से खरीद प्रभावित हो, उसे जल्द सुचारु करने का प्रयास करें। अधिकाधिक किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

साथ ही डीएम ने निर्देशित किया कि जो किसान 20 क्विंटल से कम धान लेकर क्रय केंद्र पर आते हैं, उनकी तौल प्राथमिकता पर कराई जाए। जिससे उन्हें तौल के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को चेक लिस्ट उपलब्ध कराई। जल्द क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी जांच आख्या सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि धान खरीद कार्य को लेकर किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। यदि किसी क्रय केंद्र पर बोरा व भंडारण का संकट उत्पन्न हो तो उसे तत्परतापूर्वक दूर कराया जाए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही समय से क्रय केंद्रों को खोलने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed