फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers wandering on committees, urea missing

Ambedkar Nagar News: समितियों पर भटक रहे किसान, यूरिया नदारद

Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers wandering on committees, urea missing
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र जलालपुर की आधा दर्जन से अधिक समितियों पर यूरिया नदारद है। प्रकृति की मार से जूझ रहे किसानों को समितियों पर आसानी से यूरिया भी नहीं मिल पा रही है। इससे किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

धान रोपाई का कार्य समाप्त होने के बाद अब किसान अपनी धान की फसल में यूरिया खाद डालने की मुहिम में जुटे हैं। किसानों को समितियों पर यूरिया नहीं मिल पा रही है। सहकारी संघ जलालपुर, साधन सहकारी समिति बड़ेपुर, साधन सहकारी समिति अशरफपुर मजगवां, साधन सहकारी समिति जीवत, साधन सहकारी समिति रेवई व साधन सहकारी समिति मैनुद्दीनपुर आदि समितियों से यूरिया गायब है। किसान एक से दूसरी समिति का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

समितियों से यूरिया नदारद होने पर निजी दुकानदार मनमानी पर उतर आए हैं। दुकानदार निर्धारित दर से अधिक में किसानों को यूरिया बेच रहे हैं वहीं उन्हें दूसरे उर्वरक खरीदने के लिए भी मजबूर कर रहे हैं। इससे किसान खासे परेशान हैं। किसान संतोष कुमार, सेवाराम, श्यामसुंदर, अनिल कुमार, मनोज कुमार व अशोक कुमार आदि ने अविलंब समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद पहुंचाने की चल रही कोशिश
उधर एडीओ कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ सहकारी समितियों पर यूरिया खाद नहीं है। उन पर खाद उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed