Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers stage a sit-in protest against the removal of a sugarcane procurement center

Ambedkar Nagar News: गन्ना क्रय केंद्र हटाने के विरोध में धरने पर बैठे किसान

Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers stage a sit-in protest against the removal of a sugarcane procurement center
राजेसुल्तानपुर के ब्रह्मचारी बाबा गन्ना क्रय केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में धरना देने के दौर
राजेसुल्तानपुर। ब्रह्मचारी बाबा गन्ना क्रय केंद्र को भरतपुर से हटाकर भरौली गांव के पास स्थापित करने के विरोध में 10 गांवों के किसान बुधवार को धरने पर बैठ गए। किसानों ने मांग की कि केंद्र को पूर्व की तरह ब्रह्मचारी बाबा कुटी के पास ही स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि केंद्र को करीब छह किलोमीटर दूर ले जाने से ढुलाई की दूरी बढ़ने के साथ समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे। पहले यह केंद्र भरतपुर में संचालित होने से भरतपुर, बरोही पांडे का पूरा, कमालपुर, सिंहलपट्टी, आराजी देवारा, माझा कमहरिया और इंदौरपूर घिंहापुर समेत अन्य गांवों के किसानों को सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन

धरने पर धर्मेंद्र यादव, रामा यादव, गुलाब यादव, महावीर, दिनेश, विश्वनाथ, संजय, गोमती, उमापति, योगेंद्र, शैलेंद्र, राधेश्याम व सागर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव ने भी किसानों का समर्थन करते हुए अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग के सीडीओ योगेश सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद बताया कि उच्चाधिकारियों से चर्चा चल रही है और क्रय केंद्र को या तो पूर्व के बरोही पांडेय का पूरा बाग या लगभग 10 वर्षों तक लगे कस्तूरी गांव के किनारे के बाग में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed