फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers should be given the benefit of insurance scheme: MP

किसानों को दिया जाए बीमा योजना का लाभ : सांसद

Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be given the benefit of insurance scheme: MP
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने बारिश के चलते जिले में प्रभावित हुई किसानों की फसल का सर्वे कराकर बीमा योजना का लाभ प्राथमिकता पर दिलाए जाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सांसद ने तेज हवा व बारिश के चलते धान की फसल का मुख्य रूप से क्षति होने का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में सांसद रितेश ने कहा कि जिले में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से किसानों की कई तरह की फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। खेतों में जगह-जगह पानी भर जाने से किसान परेशान हैं। सांसद ने डीएम से कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से धान के खेतों की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह अत्यंत चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ा होना है। हम सब मिलकर किसानों का दुख दर्द कम करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने डीएम से कहा कि किसानों की फसल का हुए नुकसान का पूरे जिले में अविलंब सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर सभी प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed