फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers relieved as water flow stops

Ambedkar Nagar News: पानी का बहाव रुकने से किसानों को राहत

Fri, 07 Aug 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers relieved as water flow stops
 शुक्रवार को टांडा के सुंथर गांव में रजबाहा कटने के बाद पोकलैंड मशीन से पटाई करते श्रमिक। संवाद
सद्दरपुर। टांडा तहसील क्षेत्र के सुंथर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर जहांगीरगंज रजबाहा की पक्की पटरी और 15 फीट खड़ंजा पानी के तेज बहाव से कट गया था। बृहस्पतिवार दोपहर से विभाग की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया गया। पूरा रात काम चला रहा, लेकिन शुक्रवार शाम तक मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। हालांकि किसी तरह पानी का बहाव रोका गया है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजबाहा का हेड टांडा तहसील के सिबलीपुर में है। बृहस्पतिवार को रजबाहा की पक्की पटरी सुंथर गांव के पास कट गई थी। नहर की बाईं पटरी से अचानक पानी का रिसाव शुरू हुआ। तेज बहाव से रजबाहा का पक्का किनारा, बंधा व खड़ंजा भी कट गए थे। किसानों की करीब 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई थी। रजबाहा की पटरी कटने की जानकारी पर बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दो पोकलैंड व पांच जेसीबी मशीन के साथ गांव पहुंच कर मिट्टी पटाई का काम शुरू किया था। पूरी रात काम चलने के बाद शुक्रवार को भी देर शाम तक सिर्फ मिट्टी पटाई का काम ही पूरा हो सका। पटरी की मरम्मत में अभी काफी काम बाकी है। हालांकि मिट्टी के पटने के कारण पानी का रिसाव बंद हो गया है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि मिट्टी पटाई का काम करा दिया गया है। इसके कारण पानी का रिसाव पूरी तरीके से बंद हो गया है। अभी काम चल रहा है रात तक इसे पूरा करा लिया जाएगा। जो आवागमन बाधित हुआ था वह दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed