{"_id":"6aef57296dc16e8e1d00c0dd","slug":"farmers-protested-against-the-change-in-sugarcane-procurement-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168780-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गन्ना क्रय केंद्र बदलने पर किसानों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गन्ना क्रय केंद्र बदलने पर किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के गन्ना क्रय केंद्र भरतपुर पर विरोध करते किसान। ग्रामीण
राजेसुल्तानपुर। ब्रह्मचारी बाबा गन्ना क्रय केंद्र को भरतपुर से हटाकर भरौली गांव के पास स्थापित करने की तैयारी का शनिवार को किसानों ने विरोध किया है। किसानों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने क्रय केंद्र को पहले की तरह ब्रह्मचारी बाबा कुटी के पास ही संचालित करने की मांग की।
किसानों का कहना है कि यह क्रय केंद्र पहले भरतपुर में लगता था। इससे आसपास के किसानों को गन्ना तौल कराने में काफी सहूलियत होती थी। अब इसे भरौली गांव के पास स्थापित करने से किसानों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। प्रस्तावित स्थान पर पर्याप्त जगह भी नहीं है। ऐसे में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को परेशानी होगी। ट्रैक्टर-ट्रालियों को आवागमन और खड़े होने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
किसान धर्मेंद्र यादव, रामा यादव, गुलाब यादव, महावीर, दिनेश, विश्वनाथ यादव, संजय और अनिल समेत बड़ी संख्या में किसानों ने भरौली में क्रय केंद्र स्थापित किए जाने पर आपत्ति जताई। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया है। जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव ने बताया कि जिस जमीन पर पूर्व में केंद्र चलता था। वह कई किसानों को मिलजुमला नंबर है। इससे कई किसान केंद्र संचालन का विरोध कर रहे हैं। इसी कारण चीनी मिल ने क्रय केंद्र दूसरे स्थान पर बना दिया है।