फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers' problems will be solved online

किसानों की समस्याओं का ऑनलाइन होगा समाधान

Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems will be solved online
अंबेडकरनगर। फसलों में कीट, रोग व अन्य समस्याओं का समाधान किसान अब ऑनलाइन पा सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने कृषि रक्षा की नवीन योजना सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली का शुभारंभ किया है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान घर बैठे अपने मोबाइल से एसएमएस या फिर व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजकर अपनी फसल से जुड़ी समस्या बता सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों की टीम उन्हें समस्या के समाधान के लिए जरूरी जानकारी प्रदान करेगी। किसानों की फसलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए कृषि रक्षा की नवीन योजना सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिले के किसान ऑनलाइन अपनी समस्या कृषि विशेषज्ञों तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को अपने मोबाइल से विभाग द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर 9452247111 या 9452257111 पर एसएमएस के जरिए अपनी फसल में लगे कीट, रोग आदि की जानकारी देनी होगी। किसानों को संदेश में फसल में लगे रोग की जानकारी देने के साथ ही अपना नाम, पता, विकास खंड का नाम व जिले का नाम देना जरूरी होगा। 24 घंटे के अंदर कृषि विशेषज्ञों की टीम समस्या के समाधान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed