{"_id":"e64c11867b1959bdb05020b8fb8bd521","slug":"farmers-get-relief-by-heavy-rainfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से किसानों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती तपिश व बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। बीते कई दिनों से बारिश न होने से जिले में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौजूदा समय में आलम यह है कि सिंचाई न होने के चलते धान के खेतों में दरारें पड़ गई थीं।
विज्ञापन
गेहूं फसल की बर्बादी के बाद धान की फसल पर भी मौसम की मार पड़ने की संभावना ने किसान मुश्किल में थे। सबसे अधिक समस्या आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के समक्ष उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार प्रात: से ही आसमान पर काले बादल घुमड़ने लगे थे। वैसे तो दोपहर से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, लेकिन सायं होते होते तेज बारिश हुई। इससे किसानों ने कुछ राहत की सांस ली। हालांकि अधिक देर तक बारिश न होने के चलते इसका अधिक लाभ किसानों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
उनका कहना था कि यदि इसी प्रकार से कम से कम दो दिन लगातार बारिश हो, तो धान की फसल को लाभ मिलेगा।
उधर बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी कुछ राहत मिली। सायं तक हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।