फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers furious due to stalling of paddy purchase, created a ruckus by blocking the road

धान खरीद ठप होने पर भड़के किसान, मार्ग जाम कर किया हंगामा

Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious due to stalling of paddy purchase, created a ruckus by blocking the road
अंबेडकरनगर के नवीन सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर अधिकारी से समस्या बताते किसान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। धान खरीद ठप होने से शुक्रवार को धान बिक्री के लिए नवीन मंडी परिषद पहुंचे किसानों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए नवीन मंडी परिषद के समक्ष अकबरपुर जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे धान खरीद में मनमानी करने वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच मौके पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाल से भी किसानों की झड़प हो गई। नाराज किसानों ने नवीन मंडी परिषद का मुख्य गेट बंद कर दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम व सीओ सदर ने किसानों को समझा कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह किसान धान लेकर नवीन मंडी परिषद स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। यहां पता चला कि क्रय केंद्र प्रभारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में धान खरीद का कार्य नहीं होगा। दरअसल ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीद के चक्कर में बृहस्पतिवार को चंदौली में हुए विवाद को लेकर प्रांतीय आह्वान पर केंद्र प्रभारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी के चलते शुक्रवार को खरीद कार्य पूरी तरह से ठप था। धान खरीद न होते देख यहां पहुंचे किसानों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। एकजुट हुए किसानों ने हंगामा करते हुए नवीन मंडी परिषद के समक्ष अकबरपुर जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे सुचारु रूप से धान की खरीद होने व खरीद में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

किसान मनीराम वर्मा, सियाराम व पंकज वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई दिनों से धान बिक्री के लिए धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी समिति परिसर में खड़ी हुई हैं। केंद्र प्रभारियों पर खरीद में मनमानी बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। राजेंद्र वर्मा व प्रकाश राय ने कहा कि वे बीते 7 दिसंबर से केंद्र पर धान लेकर आए हैं। जिस दिन उनकी तौल होनी थी, उसी दिन ऑनलाइन प्रक्रिया प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जब ऑनलाइन कराया गया। 3 जनवरी का समय दिया गया। एक दिन बाद ऑनलाइन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया। एक दिन बाद फिर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई। इससे धान बिक्री करने में मुश्किलें हो रही हैं। इस बीच जाम की जानकारी मिलते ही अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि किसानों की कोतवाल से झड़प भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ सदर ने किसानों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed