फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers' faces blossomed due to torrential rains

मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Wed, 29 Jun 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to torrential rains
अंबेडकरनगर में बारिश के बाद तेज हुआ धान रोपाई का कार्य-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मानसून की पहली बारिश हुई, तो काले बादल झूमकर बरसे। मंगलवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से भीषण उमस भरी गर्मी से संघर्ष कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। तमाम नागरिकों ने बारिश का बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। मूसलाधार हुई बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। इस बीच बारिश ने धान किसानों के चेहरे पर चमक ला दी। खराब मौसम के बाद भी किसान परिवार के साथ खेतों में डटे रहे। तेजी से उनके हाथ रोपाई में लग गए।
विज्ञापन

तपिशभरी धूप व उमस भरी गर्मी से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए मंगलवार देर शाम से उमड़ घुमड़ रहे काले बादल राहत लेकर आए। देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। कभी मूसलाधार बारिश, तो कभी हल्की बारिश होने लगी। बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। रुक रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी से संघर्ष कर रहे लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम खुशगवार हुआ, तो लोगों ने इसका बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। बच्चे, किशोर व युवक बारिश में जमकर भीगे। तेज बारिश का हाल यह था कि जिधर भी देखो पानी ही नजर आ रहा था। झमाझम बारिश से यह जरूर हुआ कि बाजारों में दिन में आमतौर पर सन्नाटा ही रहा। खराब मौसम होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रमुख बाजारों का रुख नहीं कर सके।
विज्ञापन

इस बीच बारिश ने किसानों को भी बड़ी राहत दी। मौजूदा समय में धान की रोपाई चल रही है। बारिश से खेतों में पानी भरा, तो किसानों के हाथ धान रोपाई के लिए तेजी से चलने लगे। अकबरपुर के किसान मंगल चौधरी व सालिकराम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन अच्छी बारिश हुई। इससे रोपाई के कार्य में अब और भी तेजी आएगी। भीटी के किसान रामबख्श सिंह व जलालपुर के सुरेश कुमार ने कहा कि यदि इसी प्रकार से समय-समय पर बारिश होती रहे, तो धान की फसल को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई
मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बिजली संकट खड़ा हो गया। जर्जर हो चुके उपकरण जगह-जगह जवाब दे गए। नतीजा यह रहा कि न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गई। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली संकट से जूझना पड़ा। यही हाल मरैला उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का था। इससे एक तरफ जहां विद्युतचालित उपकरण ठप पड़ गए तो वहीं पेयजल का संकट भी हो गया अकबरपुर के उपभोक्ता अनुराग व दीप गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक सुचारु बिजली मिलने की उम्मीद नहीं है। तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित हुई। अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति हालांकि देर शाम तक बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed