{"_id":"aca9eb7540a9d3ebfb81e69dcf010950","slug":"farmers-faces-bloom-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार मध्याह्न आसमान में बादलों के उमड़ने घुमड़ने का दौर तेज हुआ तो किसानों की टकटकी आसमान की तरफ लग गई। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। शाम तक कई बार हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
इससे सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। मंगलवार रात भी जब बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से अब कुछ दिन के लिए किसानों को फसल की सिंचाई करने की चिंता खत्म हो गई है। वहीं, बारिश से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन