फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers did not get Compensation

पीड़ित किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmers did not get Compensation
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट गुरुवार को प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के लोग। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। बीते दिनों विभिन्न कारणों से कई किसानों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी, लेकिन आश्वासन के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया जा सका।

विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि अगर जल्द उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष हजारी बाबा ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों के हित को लेकर बढ़ चढ़कर वादे तो करता है, लेकिन उसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
विज्ञापन


अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों विद्युत शार्ट सर्किट के अलावा अन्य कारणों से तमाम किसानों की लाखों रुपये की गेहूं की फसल जल गई। तमाम आश्वासन के बाद भी अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि टांडा स्थित एक तेल डिपो में लंबे समय से घटतौली की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed