फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers are happy with heavy rain, roads are submerged

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से किसान खुश, जलमग्न हुईं सड़कें

Wed, 11 Sep 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with heavy rain, roads are submerged
 अकबरपुर नगर में होती तेज बारिश - संवाद
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी।लगभग आधा घंटे तक हुई बारिश के बाद अकबरपुर की सड़कें जलमग्न हो गईं, इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तो सिंचाई की चिंता से परेशान धान और गन्ना किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनोंं से उमसभरी गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। सामान्य जनजीवन के साथ ही खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। बारिश न होने से धान व गन्ना किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। सूखे जैसे हालात में फसलों को बचाना किसानों के लिए चुनौती भरा था।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार दोपहर बाद अचानक काले बादल उमड़े और कुछ देर बाद ही बरस पड़े। जिले के ज्यादातर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। लगभग आधा घंटे तक हुई बारिश से धान व गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे। सिंचाई को लेकर लगातार बढ़ रही चिंता फिलहाल दूर हो गई। अकबरपुर के किसान प्रदीप कुमार व कटरिया के आलोक कुमार ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि इस बार धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। दरअसल बारिश न होने से धान की फसल में कीड़े लगने शुरू हो गए थे। बारिश से यह समस्या दूर हो जाएगी। भीटी के रामअजोर व महरुआ के संदीप ने कहा कि बुधवार की बारिश से काफी राहत मिली है। सिंचाई संबंधित समस्या भी कुछ हद तक दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलमग्न हुईं सड़कें व कार्यालय परिसर

बुधवार को हुई झमाझम बारिश से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। अकबरपुर से लेकर जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों में न सिर्फ प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए बल्कि कई सरकारी कार्यालय के परिसर में भी पानी भर गया। अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव मोड़ तक लगभग आधे घंटे तक नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। इससे इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को दिक्कत हुई। बिजली उपकेंद्र परिसर के साथ ही कृषि भवन के मुख्य गेट के सामने जलभराव हो गया। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। अकबरपुर बस स्टेशन परिसर के दोनों तरफ भी जलभराव हो गया। इससे काफी देर तक राहगीर परेशान रहे। टांडा नगर के कई मोहल्लों की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। दरअसल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से इस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार भीटी बाजार, केदारनगर बाजार, बसखारी समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव हो गया।



नपा प्रशासन पर जताई नाराजगी
अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी तेजस्वी व अजय कुमार ने कहा कि जलनिकासी को लेकर अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा बढ़-चढ़कर तमाम दावे तो किए गए लेकिन बारिश ने सभी दावों की पोल खोल दी। अयोध्या मुख्य मार्ग पर ही जलभराव हो गया जिससे आवागमन में तो मुश्किल हुई ही काफी देर तक इसका प्रतिकूल प्रभाव दुकानदारी पर भी पड़ा। पटेलनगर क्षेत्र निवासी अरविंद चतुर्वेदी व शमशाद ने कहा कि यदि नाले की समय-समय पर साफ-सफाई की जाती रहती तो इस प्रकार की मुश्किल न पैदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed