फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers are busy drying wheat after the sun comes out

Ambedkar Nagar News: धूप निकलने के बाद गेहूं को सुखाने में जुटे किसान

Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers are busy drying wheat after the sun comes out
अंबेडकरनगर। बारिश की आशंकाओं के बीच शुक्रवार की सुबह धूप निकली तो किसानों ने राहत महसूस की। इसी के साथ किसानों ने खेत में रखे गेहूं के बोझ सुखाने की कवायद शुरू कर दी है। उधर, तहसीलवार बारिश से हुए नुकसान के लिए टीम ने सर्वे कार्य शुरू किया है। इसके लिए सभी ब्लॉकों के एडीओ कृषि कार्यालय पर बीमा कंपनी इफ्को टोकियो के प्रतिनिधि पहुंचे। वहां किसानों से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। इसी के साथ टोल फ्री नंबर पर आने वाले शिकायतों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। अब तक 47 किसान नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन कर चुके हैं। मौसम विभाग अभी दो दिन तक उतार चढ़ाव होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक हुई बारिश से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी गई थी। कई किसानों ने गेहूं के बोझ बनाकर रखे थे, वह भी प्रभावित हुई थी। बड़ी राहत यह रही कि शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप निकलने के साथ ही किसानों पर खेतों पर पहुंचकर गेहूं के बोझ को अलग-अलग किया गया। साथ कटी पड़ी फसल को समेट कर सुखाने की कवायद की गई।
विज्ञापन

शाम तक यही हालत शहर के आसपास से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में देखने को मिला। इस बीच जो गेहूं सूख गया था किसानों ने उसे फौरन सुरक्षित स्थान पहुंचाया। बारिश से हुए नुकसान के आकलन व मदद मुहैया कराने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही सभी ब्लॉकों में स्थित कृषि विभाग के दफ्तरों में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक अलग-अलग ब्लॉकों में ऑफलाइन के अलावा टोल फ्री नंबर पर कुल 47 दावे प्राप्त हुए। इन किसानों ने फसल के बारिश में भीगने के कारण नुकसान होने की बात कही। इन सभी आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, राजस्व कर्मी और कृषि विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर सर्वे करेंगे। बीमा कंपनी के जिला समन्वयक मनोज शुक्ला ने बताया कि बारिश के 72 घंटे तक दावे प्राप्त करने के बाद सर्वे कार्य शुरू होगा। जिला कृषि अधिकारी पीयूष रॉय ने बताया कि सर्वे कराकर किसानों को पीएम फसल बीमा योजना से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed