फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer dies after coming into contact with live electric wire

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with live electric wire
बसखारी। क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान लोहे के एंगल में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से सियाराम प्रजापति (56) की मौत हो गई।
विज्ञापन

कौड़ाही के नैपूरा निवासी रामदयाल के मुताबिक उनके पिता सियाराम सुबह 9:30 बजे टीन शेड के कमरे में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान लोहे पाइप में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आननफानन उन्हें सीएचसी बसखारी ले गए। हालत गंभीर देख निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उनकी मौत हो गई।

तीन संतानों में मझला बेटा सुनील दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। बड़ा बेटा रामदयाल और सबसे छोटा सुधीर घर खेती का काम करते हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी भागीरथी देवी बदहवास हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed