फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fare in Shrawan area from Today

श्रवणक्षेण में आज से शुरु होगा मेला

Wed, 11 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fare in Shrawan area from Today
श्रवणक्षेत्र। माता-पिता की भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ गुरुवार को अगहन पूर्णिमा स्नान के साथ होगा। प्रशासन की उदासीनता के चलते इस बार तमाम अव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पूर्णिमा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला परिसर में बड़ी संख्या में कई तरह की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

श्रवण कुमार की तपोस्थली गुरुवार को एक बार फिर आस्था का गवाह बनेगी। प्रशासनिक उदासीनता के बीच मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे। श्रद्धालु यहां पहुंचकर मड़हा व बिसुही के संगम तट पर स्नान करेंगे, और श्रवण कुमार की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन करें। समाज के लोगों में इस स्थान को लेकर काफी आस्था है। यहां पर वर्ष भर में कई अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन

इसमें अगहन पूर्णिमा का स्नान व मेला अहम है। गुरुवार को पूर्णिमा मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए पहुंचेंगे। मेला आयोजन से जुड़ी मंदिर की पुजारी बच्चीदास ने बताया कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के अलावा कोई व्यवस्था नहीं दी जाती। मंदिर की तरफ से ही जो होता है, वह श्रद्धालुओं के लिया किया जाता है। मेला परिसर की साफ सफाई पहले ही करा दी गई है। स्नान व पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु आएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले अलावा सुल्तानपुर व अयोध्या जिले से भी श्रद्घालु मेले में पहुंचेंगे। श्रवणक्षेत्र में चलने वाले पांच दिवसीय मेले को लेकर व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को भी इंतजार रहता है। ऐसे में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला परिसर दुकानों से सज चुका है। खाद्य सामग्रियों के साथ ही घरेलू उपयोगी सामानों की दुकानें पहुंच चुकी हैं।

युवाओं के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस व कई अन्य तरह के प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं। चिउटीपारा ग्राम पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उधर, एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed