{"_id":"67a0fd507947f69c010a7204","slug":"farakka-delayed-by-five-hours-passengers-worried-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128893-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फरक्का पांच घंटे लेट, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फरक्का पांच घंटे लेट, परेशान रहे यात्री
Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को पांच घंटे देरी फरक्का एक्सप्रेस (15743) अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या, सुल्तानपुर के रास्ते प्रयागराज को जाने वाली महाकुंभ स्पेशल (04111) एक घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे जलालपुर तहसील के देवेश और रामबाबू ने बताया कि कानपुर जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ की वजह से ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं।
इनसेट-
जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर करते लोग
दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफार्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज के बजाए यात्री रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए। स्टेशन पर जीआरपी होने के बावजूद कोई यात्रियों को रोकने टोकने के लिए नजर नहीं आया। स्टेशन पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि रोजाना यात्री ऐसे ही रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जोकि काफी जोखिम भरा हो सकता है।