फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Family members did not come to take dead body

48 घंटे बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन

Sat, 08 Jul 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 08 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Family members did not come to take dead body
शव - फोटो : symbolic

एकतरफा प्यार में आग लगाकर जान देने वाले युवक के परिवारीजन 48 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त करने अकबरपुर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। परिवारीजनों के 8 जुलाई को पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि अकबरपुर नगर की एक युवती से प्यार करने वाले बरेली जनपद के प्रेमनगर निवासी अमित सक्सेना नामक युवक ने बुधवार रात अकबरपुर नगर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल के निकट मिले युवक के मोबाइल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने नंबर के आधार पर उसके परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वह पहले ही परिवार में यह बताकर निकला था कि वह अब वापस नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अनुमान था कि गुरुवार देरशाम या फिर शुक्रवार सुबह तक मृतक के परिवारीजन जरूर पहुंच जाएंगे लेकिन वे नहीं पहुंचे। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह युवक की बहन से एक बार फिर बात की गई।


उसने बताया कि वे सब दिल्ली से अकबरपुर के लिए निकल रहे हैं। शनिवार सुबह तक वे सब अकबरपुर पहुंच जाएंगे। कोतवाल के मुताबिक शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिवारीजनों के पहुंचने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed