{"_id":"60bbc2e68ebc3e64ba5981e7","slug":"fake-fb-id-made-in-the-name-of-woman-cast-pornographic-photo-ambedkar-nagar-news-lko5811462128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के नाम बना दी फर्जी एफबी आईडी, डाली अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के नाम बना दी फर्जी एफबी आईडी, डाली अश्लील फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के बेवाना थाने में एक महिला के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। पुलिस उसे ही दौड़ाकर परेशान कर रही। बेवाना पुलिस के इस रवैये की शनिवार को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
शासन की प्राथमिकता में शामिल स्वयं सहायता समूह की एक महिला को ही जनपद पुलिस न्याय नहीं दे पा रही। थाने से लेकर अधिकारियों तक से की गई फरियाद अनसुनी साबित हुई है। महिला के अनुसार उसके गांव का एक युवक उसकी छोटी बहन को परेशान करता था। इस पर उसने युवक को हद में रहने की हिदायत देते हुए बहन को मायके भेज दिया। इससे खार खाए युवक ने महिला के नाम से फेसबुक आईडी बना ली और उस पर अश्लील फ़ोटो पोस्ट करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं की गई। आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है, लेकिन केस नहीं दर्ज हो रहा।
शनिवार को यह मामला सोशल मीडिया पर खूब उछला। बेवाना पुलिस के रवैये की कड़ी आलोचना लोगों ने की। उधर एएसपी संजय राय ने बताया कि एसओ से जानकारी ली गई है। बताया कि आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ शांतिभंग में कार्यवाई की जा चुकी है। आईपी एड्रेस निकलवाया जा रहा है। जिससे आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज हो सके।