{"_id":"69a08baeece22543cb072b6f","slug":"fake-drug-inspector-sent-to-jail-for-14-days-judicial-custody-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151575-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Thu, 26 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
आलापुर। ढोलबजवा बाजार में मेडिकल स्टोर चेकिंग के नाम पर पकड़े गए फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर सलीम अहमद को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसके साथी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मंगलवार शाम राज मेडिकल स्टोर पहुंचे दो युवकों में से एक ने स्वयं को लखनऊ से आया ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए लाइसेंस और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू कर दी थी। दुकानदार को संदेह होने पर विभागीय पुष्टि कराई गई, जिससे मामला फर्जी निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बाइक से भाग निकला था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के पास से बरामद आई कार्ड फर्जी पाया गया।
प्रारंभिक जांच में इसकी पहचान सलीम अहमद निवासी छोटी बाजार अलीगंज के रूप में हुई। आरोपी कथित रूप से नशीली दवाओं की मांग कर दुकानदारों पर दबाव डालकर अवैध वसूली कर रहा था। बृहस्पतिवार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रितेश पांडेय ने बताया कि भागे युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। संवाद