{"_id":"64ce8afe799e1f5a640a5786","slug":"eye-flu-infection-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1267-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आई फ्लू का संक्रमण, जिला अस्पताल में ऑपरेशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आई फ्लू का संक्रमण, जिला अस्पताल में ऑपरेशन बंद
Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 25 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। संक्रमण को देखते हुए एहतियातन जिला अस्पताल में आंख के ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। ऑपरेशन के लिए मरीजों को आगे का समय दिया जा रहा है।
आई फ्लू से संक्रमित लोगों की भीड़ को देखते हुए चिकित्सक भी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी के मद्देनजर जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने आंख के ऑपरेशन रोक दिए है। उनका मानना है कि ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा जाता रहता है। इससे शनिवार को कई मरीजों को निराश लौटना पड़ा। मालूम हो कि कुछ माह पहले तक जिला अस्पलाल में प्रतिदिन करीब 50 लोगों की आंख का ऑपरेशन किया जाता था। कुछ दिन से ऑपरेशन की संख्या कम हुई है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज ने बताया कि आंख के आपरेशन फिलहाल टाल दिए गए हैं। आई फ्लू से परेशान होने की नहीं अपितु सतर्कता बरतने की जरूरत है। तीन से चार दिन में संक्रमण समाप्त हो जाता है। सुबह उठकर आंख को गुनगने पानी से अच्छी तरह से धोएं। आंख में दर्द, खुजली या लाली होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। सनग्लास का प्रयोग करें।