फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Exercise to benefit all tenants deprived of Prime Minister Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित सभी काश्तकारों को लाभ दिलाने की कवायद

Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Exercise to benefit all tenants deprived of Prime Minister Kisan Samman Nidhi
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों के लिए खुशखबरी है। शासन के निर्देश पर ऐसे किसानों को योजना का लाभ देने के लिए एक फरवरी से जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर संचालित राजकीय बीज गोदाम पर तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन होगा। जिले के 19779 किसान ऐसे हैं, जिन्हें शुरुआती के एक दो किस्त योजना का लाभ तो दिया गया, लेकिन आधारकार्ड व बैंक विवरण में मिलान न होने के कारण उनके भुगतान पर रोक लगाते हुए मोबाइल पर एसएमएस के जरिए इसकी सूचना भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। ऐसे में अब शासन के निर्देश पर गड़बड़ी को दूर करने के लिए ब्लॉकों पर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। किसान मौके पर पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष भर में छह हजार रुपये की मदद दी जा रही है। प्रत्येक चार माह पर किसानों को दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत हुई तो सरकार ने पहली व दूसरी किस्त आधारकड या फिर बैंक विवरण के आधार पर किसानों के खाते में रकम भेज दी। परंतु बाद में जब किसानों के विवरण की जांच शुरु हुई तो बड़ी संख्या में ऐसे किसान सामने आए, जिनके आधारकार्ड में दर्ज विवरण बैंक के विवरण से अलग मिला।
विज्ञापन

इसके चलते शासन ने संबंधित किसानों के खाते में धनराशि का भुगतान करने पर रोक लगाते हुए मोबाइल पर एसएमएस भेजकर गड़बड़ी को दूर कराने का सुझाव दिया। महीनों बीत जाने के बावजूद अब भी 19779 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपना डाटा दुरुस्त नहीं कराया। इसके चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए शासन ने कृषि विभाग को निर्देशित किया है कि ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय शिविर लगाया जाए और किसानों के आवेदन में आयी त्रुटि दूर करायी जाए, जिससे किसानों को सुचारु रूप से पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके। ऐसे में जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर एक फरवरी से तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत होगी।
विभागीय सूत्रों की मानें तो अकबरपुर ब्लॉक में 3493, कटेहरी में 1504, भीटी में 2111, जलालपुर में 2659, भियांव में 2527, टांडा में 1955, बसखारी में 1169, रामनगर में 2003, जहांगीरगंज में 2358 किसानों के आवेदन में त्रुटि मिली है। शिविर में इन किसानों का प्राथमिकता के आधार पर त्रुटि दूर की जाएगी। अन्य किसान भी योजना से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए आ सकते हैं।

सभी ब्लॉकों में लगेगा शिविर
शत-प्रतिशत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए आवश्यक प्रयास किया जा रहा है। एक से तीन फरवरी तक ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन होगा। इसमें किसान पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
-डॉ. धर्मराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed