फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Exam

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर कसी कमर

Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Exam
अंबेडकरनगर। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारियां मुकम्मल करने के लिए गुरुवार को केंद्र के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस ने बैठक की। इसमें समय रहते तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। बताया कि 12 सितंबर को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 796 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करना होगा। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को कार्यालय पर पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र से जुड़े प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बताया कि जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज, बीएनकेबी पीजी कॉलेज, गणेश कृष्ण जेतली इण्टर, संत कबीर इंटर कॉलेज, मिश्रीलाल बालिका इंटर कॉलेज, कौमी इण्टर कॉलेज, एचटी इंटर कॉलेज, टीएनपीजी कॉलेज टांडा सहित कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में कुल 410 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 386 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र प्रभारियों से समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि बच्चों के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। शुद्ध पेयजल व अन्य सुविधाएं मुकम्मल होनी चाहिए। डीआईओएस ने सभी केंद्र प्रभारियों से परीक्षा केन्द्र पर कोविड 19 के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि विद्यालय को अच्छे तरीके से सैनिटाइज कराया जाए। परीक्षा केन्द्र में बगैर ग्लब्स, मॉस्क के परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों समेत किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। मुख्य गेट पर सभी कर्मचारियों व परीक्षार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, जिससे परीक्षा के लिए पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को सैनिटाइज किया जा सके। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाए। विशेष टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य तारा वर्मा, विपिन सिंह, राजेश कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed