फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Every section of the society is happy with the policies of the government

सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग खुशहाल

Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Every section of the society is happy with the policies of the government
जहांगीरगंज। प्रदेश सरकार की नीतियों से हर तबका खुशहाल है। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर ओझा ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के गनपतपुर में आयोजित चौपाल में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। गुंडे माफियाओं को प्रदेश सरकार ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, उनके द्वारा गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों से बेदखल भी कर दिया है। आजादी के बाद पहली सरकार है जो फ्री राशन देने का काम कर रही है। गरीबों के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनको सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिना किसी भेदभाव सबको रोजगार देने का काम किया है। इसलिए कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम को मंडल महामंत्री अजय पांडे, भाजपा नेता पालू मिश्रा, रामफेर मौर्य, दारा मौर्या, विनय श्रीवास्तव, राम बुझारत यादव आदि ने भी संबोधित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed