{"_id":"61d9d35b7f76871f64031c8f","slug":"every-effort-is-made-to-advance-youth-in-sports-ambedkar-nagar-news-lko6126231140","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने की हरसंभव कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने की हरसंभव कोशिश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में खेल सामग्री पाने के बाद खुशी का इजहार करते मंगल दल के सदस्य।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में शनिवार को जिले के 10 मंगल दल सदस्यों को खेल सामग्री सौंपी गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले वर्चुअल तरीके से इसका शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि टांडा विधायक प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री सौंपी। उन्होंने खेल सामग्री पाने वाले युवाओं का आह्वान किया कि वह इसकी मदद से अपने क्षेत्र के साथ ही जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर उचित अवसर मुहैया करा रही है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए 10 युवक व महिला मंगल दल को खेल सामग्री किट सौंपी गई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ही सरकारी नौकरी देने में भी विशेष छूट दी है।
अपनी खेल प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी। ऐसे में युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी अपने कैरियर बनाने का बेहतर मौका मिलेगा। जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।