{"_id":"690b9584021edd1256038578","slug":"even-after-a-year-only-28000-homes-have-been-fitted-with-smart-meters-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144769-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक साल बाद भी केवल 28 हजार घरों में ही लग सके स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक साल बाद भी केवल 28 हजार घरों में ही लग सके स्मार्ट मीटर
Wed, 05 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान मंद पड़ा है। एक वर्ष में केवल 28 हजार मीटर ही लगाए जा सके हैं। इससे यह साफ जाहिर है कि मीटर लगाने की नामित संस्था पोलेरेसिस के कर्मचारी कार्यों में लापरवाही बरते रहे हैं।
जिले के 42 उपकेंद्र के माध्यम से 23 लाख आबादी के हर घर तक बिजली आपूर्ति पहुंचाई जा रही है। हर माह औसतन 90 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती है। इसके सापेक्ष बिजली बिल की वसूली 40 प्रतिशत ही हो पाती है। लाइनलाॅस कम करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत बिजली सुधार के कार्य बिजली विभाग ने कराए हैं। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2024 में 3.52 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू हुई। नामित संस्था ने अब तक अकबरपुर में 18500, टांडा में 2500, आलापुर में 3600 और जलालपुर में 3300 घरों में ही स्मार्ट मीटर लगा सकी है। मीटर में आर्मर्ड केबल ही लगाना है, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के घरों में बिना आर्मर्ड केबल के ही मीटर लगा दिए गए हैं।
-- -- -
28 हजार मीटर लगाए जाएंगे
स्मार्ट मीटर तेजी से लगाने के निर्देश नामित संस्था को दिए गए हैं। अब तक 28 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। आर्मर्ड केबल पर ही मीटर लगाए जाने हैं। अभियान को तेज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संजय कुमार, एक्सईएन मीटर