{"_id":"6535620f29a68ed7470254b4","slug":"entry-of-heavy-vehicles-prohibited-to-avoid-jam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-5185-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जाम से निजात के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जाम से निजात के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के चौक क्षेत्र को पर्वों के दौरान जाम से बचाने के लिए नो इंट्री जोन घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लगभग दो किमी. के चौक व आसपास के क्षेत्र में अगले तीन दिन तक चार पहिया वाहनों का दिन में प्रवेश बैन कर दिया है। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी भारी वाहनों का प्रवेश दिन में रोका गया है। पुलिस ने अन्य शहरी क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।विजयदशमी व नवरात्र की चहल-पहल इन दिनों बढ़ी हुई है। दर्शन पूजन के लिए बाजारों तक निकलने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का असर यह हुआ है कि सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। शहरी क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमा पंडालों के पट खुल जाने से यातायात पर दबाव और ज्यादा बढ़ा है। इससे नगरीय इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। पुलिस प्रशासन ने इसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से कई जगहों पर नो इंट्री लागू कर दिया।
अकबरपुर में फव्वारा तिराहा के निकट चौक जाने वाले मार्ग पर रविवार से बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। उधर, पूर्वी नाका की तरफ भी बैरिकेडिंग लगाकर चौक की तरफ वाहनों को जाने से दिनभर रोका जाता रहा। इसी तरह पहितीपुर चौराहे तथा दोस्तपुर चौराहे की तरफ से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया।
इसके साथ ही सभी तरह के भारी वाहनों का पूरे नगर में प्रवेश अगले तीन दिनों तक प्रतिबंधित किया गया है। दिन के समय कोई भी भारी वाहन नगर में प्रवेश नहीं करेगा। टांडा, जलालपुर, बसखारी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने यातायात को लेकर रूट डायवर्जन व अन्य प्रतिबंधों का पालन शुरू कराया है। प्रतिबंधों से दिखी चौक क्षेत्र में राहत पुलिस द्वारा लागू किए गए प्रतिबंध से रविवार को शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, सराफा मंडी व गल्ला मंडी आदि क्षेत्रों में जाम का संकट आमतौर पर नहीं हुआ।
विज्ञापन
इससे इन क्षेत्रों में स्थित दुकानदारों को जहां राहत हुई, वहीं सामानों की खरीदारी के लिए निकले ग्राहकों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही पुलिसकर्मी लगातार इन क्षेत्रों में पैदल गश्त करते भी दिखे।
कई सड़कों पर फिर भी रहा जाम
अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर रविवार को दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। यही हाल बस स्टेशन क्षेत्र के साथ ही शहजादपुर फव्वारा तिराहा के निकट से लेकर दोस्तपुर चौराहे तक का रहा। वाहनों के मनमाने ढंग से खड़े होने तथा ट्रैफिक बढ़ जाने की वजह से लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। हालांकि जाम को हटवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर लगे रहे।