{"_id":"69cd5895f948e02d0f040fc2","slug":"engineers-team-attacked-driver-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153482-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अभियंताओं की टीम पर हमला, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अभियंताओं की टीम पर हमला, चालक घायल
Wed, 01 Apr 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। सुल्तानपुर के उत्तर प्रदेश श्रम एवं विकास सहकारिता संघ और जिला पंचायत के अभियंताओं समेत पांच लोगों की बेवाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
सुल्तानपुर के संसरारपुर निवासी चालक मुकेश निषाद के मुताबिक 30 मार्च को उत्तर प्रदेश श्रम एवं विकास सहकारिता संघ के अवर अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला पंचायत के अभियंता अनिल सिंह और मालीपुर निवासी अधिवक्ता सौरभ सिंह के साथ जांच के लिए जा रहे थे। 30 मार्च को टीम बेवाना के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 161 के पास महरुआ रोड की तरफ पहुंचे थे। तभी रसूलपुर दियरा निवासी सलमान, महफूज और कई अन्य ने बाइक लगाकर उनकी कार रोक ली।
आरोप है कि इसके बाद कार पर डंडों और सरिया से हमला कर चालक को बाहर खींच लिया और टीम के अन्य सदस्यों को पीट दिया। हमले में मुकेश घायल हो गए। कार में रखे सरकारी अभिलेख उठा ले गए और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे चौपहिया वाहन और बाइक के आपस में टकराने की बात सामने आ रही है। सीओ सिटी नीतिश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद