फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Encroachment started increasing again as soon as the bulldozer stopped

बुलडोजर थमते ही फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण

Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Encroachment started increasing again as soon as the bulldozer stopped
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण विरोधी अभियान में शहर से बुलडोजर ने दूसरी तरफ रुख क्या किया, फिर से जगह-जगह अतिक्रमण शुरू हो गया। यह हाल है अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र का। अतिक्रमण हटे कुछ ही दिन गुजरे थे कि फिर से नगर में जगह-जगह पटरियों पर अतिक्रमण प्रारंभ हो गया। नाली के आगे तक तख्त व बेंच रखकर दुकानदारों ने सामान रख दिया, वहीं दुकानों के सामने आड़े तिरछे वाहन खड़े होने लगे। इससे जाम की समस्या फिर से बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाती, तो शायद दोबारा अतिक्रमण करने की हिम्मत दुकानदार न जुटा पाते।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद आसपास के तमाम जिलों मेें से सिर्फ अंबेडकरनगर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला था। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, सीओ अशोक कुमार सिंह व अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीमों की ओर से सड़क के किनारे स्थित अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाने लगा था। पुराने तहसील तिराहे, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, नई सड़क, शहजादपुर चौक, लोहा मंडी, सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहे, कलेक्ट्रेट के निकट समेत कई अन्य क्षेत्रों में बुलडोजर गरजा तो जाम की समस्या से भी लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त दिखने भी लगे। हालांकि समय बीतने के साथ ही फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया। पहितीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, पुराने तहसील तिराहे, शहजादपुर चौक, लोहा मंडी, सब्जी मंडी समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर फिर से सड़क के किनारे पटरियों पर दुकानें सजने लगी हैं। प्रमुख बाजारों में तो दुकानदार नालियों के आगे तक तख्त व बेंच रखकर उस पर दुकान सजाने लगे हैं। नतीजा यह है कि संबंधित मार्गों पर फिर से जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने तोड़ा वादा
बीते दिनों चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसपी से अकबरपुर नगर के प्रमुख व्यापारियों ने वादा किया था कि दुकानों के सामने वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या न उत्पन्न हो। एसपी से कहा था कि हमें मोहलत दी जाए और तब तक वाहनों का चालान रोक दिया जाए। एसपी ने इस पर एक सप्ताह तक कोई चालान न करने का निर्देश पुलिस कर्मियों को दिया था। समय बीतने के साथ ही व्यापारियों का वादा टूटने लगा। आलम यह है कि फिर से दुकानों के सामने आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने लगे हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में जाम की समस्या होने लगी है।
लगातार मॉनीटरिंग की जरूरत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाती, तो इस प्रकार से दोबारा अतिक्रमण न होता। शहजादपुर के संदीप व अनुराग ने कहा कि जिम्मेदारों ने अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित क्षेत्र से मुंह मोड़ लिया। इसका पूरा लाभ दुकानदारों ने उठाया। यदि समय-समय पर जांच की जाती, तो दुकानदारों की कार्रवाई की डर से दोबारा अतिक्रमण करने की हिम्मत न होती। इसकी लगतार मॉनीटरिंग की जरूरत है।
भेजें फोटो, किया जाएगा चालान
अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने व्हाट्स एप नंबर 8189078356 जारी करते हुए आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई दुकानदार सड़क के किनारे अतिक्रमण करता दिखे, तो उसका फोटो खींचकर संबंधित व्हाट्स एप पर भेज दें। इसकी स्थलीय जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का चालान कटेगा। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा, तो जुर्माने की रकम बढ़ाई जाएगी।

नहीं होने देंगे दोबारा अतिक्रमण
अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि किसी भी हालत में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आमजन को भी प्रशासन का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed