{"_id":"5e41980b8ebc3ee5de2bf80c","slug":"encounter-in-abn-ambedkar-nagar-news-lko5078036162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश को गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। दूसरे की तलाश में कांबिंग जारी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिनों अहिरौली क्षेत्र के समैसा गांव में ग्रामीणों ने तीन बदमाशों की घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
ग्रामीणों का आरोप था कि ये स्मैक की तस्करी करते हैं। लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को स्मैक बेचकर उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। बाद में पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया था। इसी में से एक अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के मलावन गांव निवासी राहुल (25) को सोमवार रात अशरफपुर बरवां बाजार के पास उसके साथी के साथ पुलिस द्वारा घेर लिया गया।
इस दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की। साथ ही पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान राहुल को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी आलोक प्रियदर्शी अस्पताल पहुंचे फिर घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।