फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Encounter between police and history-sheeter, criminal injured

Ambedkar Nagar News: पुलिस व हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़, बदमाश घायल

Sat, 16 May 2026 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and history-sheeter, criminal injured
टांडा के धौरहरा में मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।
अंबेडकरनगर। टांडा के धौरहरा पुल के नीचे शुक्रवार देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर सज्जाद के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने से सज्जाद घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी सज्जाद के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। टांडा इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश बड़ी वारदात करने की फिराक में है। वह धौरहरा पुल के नीचे से गुजरने वाला है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगा। भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली में 11 गंंभीर मामले दर्ज
पूछताछ में बदमाश ने अपनी पहचान अकबरपुर के लोरपुर मोहल्ला निवासी सज्जाद के रूप में बताई। वह अकबरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ गोकशी, मादक पदार्थ अधिनियम, गैंगस्टर और चोरी सहित 11 गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह बाइक जलालपुर से चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

g वारदात की फिराक में था सज्जाद : सीओ शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस के दबाव के कारण सज्जाद अपने परिवार के साथ टांडा में रहने लगा था। वह दिन में ठेले पर मोहल्लों में बर्फ बेचता था। इस दौरान वह छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देता था।
सीओ के अनुसार वह कई माह से रेकी कर रहा था। शनिवार को वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed