फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees said, together they will end Corona

कर्मचारी बोले, मिलकर करेंगे कोरोना का खात्मा

Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Employees said, together they will end Corona
अंबेडकरनगर। कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण के चौथे चरण में टीका लगवाने वाले कर्मचारी उत्साह से लबरेज दिखे। कर्मचारियों ने जोर देकर कहा कि देश कोरोना पर जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह टीकाकरण निश्चित रूप से इसमें मील का पत्थर साबित होगा। अब सब मिलकर कोरोना का खात्मा करेंगे। कर्मचारियों का कहना था कि बिना किसी अफवाह में पड़े हमें सिर्फ टीकाकरण पर ध्यान देना है। टीका लगवाकर कोरोना नामक बीमारी का खात्मा पूरी एकजुटता व दृढ़ता के साथ करना है।
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर अफवाह में न आएं
सीएचसी जलालपुर में फर्मासिस्ट के पद पर तैनात रविश्याम पटेल ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने में योगदान देकर सुखद अहसास हो रहा है। मुझे गर्व हो रहा है कि देश को कोरोना मुक्त करने की दिशा में मैंने भी जरूरी योगदान दिया है। आमजन से आह्वान किया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर वे किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं। बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

टीकाकरण से मिली खुशी
जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंची आंगनबाड़ी कर्मचारी चंद्रावती कहा कि एक दिन पहले जब उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उन्हें शुक्रवार को चलने वाले महाअभियान के दौरान टीका लगवाना है, तो मुझे तो खुशी हुई ही, मेरे परिवार ने भी बढ़ चढ़कर इसका स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे गर्व से लोगों से कह सकते हैं कि उनके परिवार के एक सदस्य ने कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद गर्व का अहसास
जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी संगीता गौतम ने कहा कि मैं गर्व से कह सकती हूं कि कोरोना संक्रमण को रोकने में उन्होंने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गुरुवार को मोबाइल पर संदेश देखने के बाद उन्हें इंतजार था कि जल्द सुबह हो और वह भी टीका लगवा सकें। इसके लिए मैं सुबह ही अस्पताल पहुंच गई। टीका लगने के बाद मुझे अत्यंत गर्व का अहसास हुआ।
बढ़-चढ़कर लगवाएं टीका
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदू देवी ने कहा कि वैक्सीन को लेकर विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह पूरी तरह गलत है। हम सभी को अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व होना चाहिए कि उन्होंने अथक प्रयास कर देश में वैक्सीन तैयार कर ली। आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बरगलाने में न आएं और बढ़-चढ़कर वैक्सीन का टीका लगवाएं।
जल्द मिलेगी कोरोना पर जीत
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स माला ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब न सिर्फ जिला, बल्कि समूचा देश कोरोना मुक्त हो जाएगा। अभी तो कोरोना योद्धाओं को टीका लग रहा है, लेकिन शीघ्र ही आमजन को भी अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि देश को कोरोना मुक्त करने में न सिर्फ खुद योगदान दें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें।

अभियान में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स रीता देवी ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में सभी को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करनी होगी। कहा कि टीका लगने के बाद मुझे न सिर्फ सुखद अहसास हुआ, बल्कि गर्व भी हुआ। मुझे पूरा यकीन है कि शीघ्र ही देश कोरोना मुक्त हो जाएगा। सभी को इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed