फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees raised their voice by demonstrating

कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice by demonstrating
अंबेडकरनगर के एलआईसी कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर विभिन्न बैंकों के अलावा एलआईसी व विद्युत कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। हक की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग के साथ ही निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस बीच हड़ताल के चलते मंगलवार को एक तरफ जहां लगभग 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ, तो वहीं ज्यादातर एटीएम ने भी उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। इससे धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने व अधिकार को हासिल करने के लिए मंगलवार को भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कार्य बहिष्कार करते हुए संबंधित कार्यालय के परिसर में ही प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सोमवार से कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने अधिकार की आवाज बुलंद की थी। दो दिवसीय हड़ताल के चलते मंगलवार को भी इसका असर दिखा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक समेत कई अन्य बैंकों की 50 शाखाओं में कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने परिसर में प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर तनिक भी गंभीरता जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिखाई जा रही है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एलआईसी व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में भी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र में अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि न तो संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है और न ही पुरानी पेंशन को ही बहाल किया जा रहा है। इसके अलावा निजीकरण प्रक्रिया पर भी तमाम मांग के बावजूद रोक नहीं लगाई जा रही है। ऐसा कर कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम आशीष सिंह ने बताया कि मंगलवार को हड़ताल व कार्य बहिष्कार के चलते लगभग 30 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। एटीएम सेवा सुचारु रूप से संचालित हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।

एटीएम सेवा भी हुई प्रभावित
विभिन्न बैंकों में हड़ताल का एटीएम सेवा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जिले में विभिन्न बैंकों के लगभग 150 एटीएम स्थापित हैं। मंगलवार को बैंकों में हड़ताल के चलते लगभग 65 एटीएम का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। जिला मुख्यालय पर लगे दो दर्जन से अधिक एटीएम की तुलना में आधा दर्जन से अधिक एटीएम से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ता धननिकासी के लिए ऐसे में एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ता राधेश्याम, शहाब परवेज व राहुल श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एटीएम सेवा सुचारु रूप से संचालित हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed