फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emphasis on making women employable with better education and security

बेहतर शिक्षा व सुरक्षा के साथ महिलाओं को रोजगारपरक बनाने पर जोर

Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making women employable with better education and security
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज थ्री का शुभारंभ शनिवार को लोहिया भवन सभागार में समारोह पूर्वक हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति के फेज वन व टू में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा ने सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी को किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ ही अब महिलाओं को रोजगारपरक बनाने पर भी पूरा जोर रहेगा। योगी सरकार महिलाओं व बेटियों को प्राथमिकता पर रखकर अपना प्लान आगे बढ़ा रही है। लोहिया भवन में आयी महिलाओं को राजधानी लखनऊ में सीएम की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व हितों को लेकर गंभीर है। मिशन शक्ति अभियान न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों को सुरिक्षत कर रहा है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य भी कर रही है। विशिष्ट अतिथि टांडा विधायक संजू देवी ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज थ्री अभियान 21 अगस्त से आगामी 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने महिलाओं की बेहतरी में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार न सिर्फ महिलाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा दे रही है, बल्कि उन्हें रोजगारपरक बनाने पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। डीएम सैमुअल पाल एन ने कहा कि 31 दिसंबर तक मिशन शक्ति फेज थ्री अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मरक्षा की कला सिखाना है। जिले में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मिशन शक्ति फेज वन व टू में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 विभागों की 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला कर्मचारी शामिल रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, सहकारी बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed