{"_id":"694ad174e5acbb62fd0b7a5e","slug":"emphasis-on-improving-quality-in-the-meeting-of-cluster-teachers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-147551-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संकुल शिक्षकों की बैठक में गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संकुल शिक्षकों की बैठक में गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर
Tue, 23 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा क्षेत्र रामनगर के न्याय पंचायत संदहा मजगवां के संकुल शिक्षकों की बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अछती परिसर में हुई। अध्यक्षता एआरपी ईशान श्रीवास्तव ने की। उद्देश्य शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नवाचारों का आदान-प्रदान और बच्चों की शैक्षिक प्रगति को गति देना रहा। मेरी असफलता-सफलता का पाठ विषय पर शिक्षक दिलशाद अहमद खान ने समूह गतिविधि कराई, जिसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा कर उनसे मिली सीख पर चर्चा की।
बच्चों की शैक्षिक व व्यवहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर संकुल शिक्षक अशोक कुमार ने विचार रखे। योग्यता आधारित प्रश्न बैंक निर्माण पर व्यास मुनि ने प्रश्नों के स्तर निर्धारण और सीखने के प्रतिफल पर जानकारी दी। टीएलएम निर्माण व प्रशिक्षण फीडबैक पर मुख्तार अहमद ने नवाचारी शिक्षण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया।
वहीं टीचर ऐप के प्रभावी उपयोग पर नोडल संकुल शिक्षक मंतोष कुमार गुप्ता ने डिजिटल संसाधनों की उपयोगिता बताई। एआरपी ईशान श्रीवास्तव ने समयबद्ध शैक्षिक कार्यों के क्रियान्वयन और 27 जनवरी से डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से कक्षा एक व दो के निपुण आकलन को प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन मंतोष कुमार गुप्ता ने किया।