फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emotional presentation of Narada's love affair in Baskhari

बसखारी में नारद मोह प्रसंग की भावविभोर प्रस्तुति

Mon, 03 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Emotional presentation of Narada's love affair in Baskhari
बसखारी (अंबेडकरनगर)। श्रीराम लीला समिति बसखारी के तत्वावधान में रविवार रात सात दिवसीय रामलीला मंचन की भव्य शुरुआत भगवान विष्णु की झांकी व आरती के साथ हुई। कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह, रावण जन्म व अत्याचार के प्रसंगों का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर रहे।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि किस तरह नारद मुनि को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है। भगवान विष्णु उनके अहंकार को तोड़ने के लिए एक मनोहर नगर की रचना करते हैं। नारद मुनि वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं कि वहां के राजा अपनी पुत्री के विवाह के लिए स्वयंवर कर रहे हैं। इसमें बहुत से राजा और राजकुमार पहुंचे हैं। नारद भी महल में पहुंचते हैं। विश्वमोहिनी को देखकर मोहित हो जाते हैं। वह भगवान विष्णु के पास पहुंच कर खुद को सुंदर बनाने की इच्छा जताते हैं।
विज्ञापन

समें छल कर विष्णु उनके पूरे शरीर को तो सुंदर बना कर मुख बंदर का कर देते हैं। इससे नारद को उपहास का पात्र बनना पड़ता है। इससे नाराज होकर वह विष्णु को श्राप दे देते हैं। इसके साथ ही मंच पर कलाकारों ने रावण जन्म के साथ ही उसके शासनकाल में असुर शक्तियों के बढ़ते अत्याचार का भी जीवंत प्रदर्शन किया। रामलीला आयोजन में संरक्षक सत्यम सिंघल, प्रदीप कुमार, गोपालचन्द्र व सूर्यलाल उपाध्याय समेत अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed