फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   eletricty

फीडर में आयी गड़बड़ी से अंधेरे में रही 30 हजार की आबादी

Mon, 03 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
eletricty
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेेस्ट फीडर में गड़बड़ी आने से रविवार रात करीब 30 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार दिन में करीब 10 बजे बहाल हो सकी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जानबूझ कर गड़बड़ी दूर करने में विलंब करते हैं। दो दिन पहले भी रात भर के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान हैं। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में पूरी रात गुजर गई। जब सोमवार सुबह भी बिजली नहीं आई तो विलंब होने पर उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन कर समस्या की जानकारी दी। लेकिन विभाग की ओर से जल्द आपूर्ति बहाल होने की बात कह कर बहला दिया गया।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने से साउथ वेेस्ट से जुड़े मखदूमपुर, परमदा, अरजानीपुर, अरियौना, शुक्लहिया, डिहवा, बनगांव, कचना, सतरही, मरथुआ, सरैया, विनवानगर,पंडितपूरा, बंधनपूरा, बट्टूूगढ़, कशियादासपुर, रतनपुर, अशरफपुर बरवां, टीकमपारा आदि गांवों के उपभोक्ता परेशान हुए। पूर्वाह्न करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। विद्युत पावर कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि फीडर में कुछ खराबी थी। उसे रात में ही दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन ठीक नहीं हो सका था। सोमवार दिन में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed