फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity will reach 50 council schools soon

50 परिषदीय स्कूलों में जल्द पहुंचेगी बिजली

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity will reach 50 council schools soon
अंबेडकरनगर। बिजली कनेक्शन से वंचित जिले के 50 परिषदीय विद्यालयों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शीघ्र ही संबंधित स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाएगा। इसके लिए बीते दिनों ही बेसिक शिक्षा विभाग ने पावर कॉर्पोरेशन को ऐसे परिषदीय विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई है, जहां बिजली कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। उम्मीद है कि शीघ्र ही पावर कॉर्पोरेशन संबंधित विद्यालयों में कनेक्शन कर देगा। इससे संबंधित स्कूलों में पढ़ रहे लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में राहत मिलगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को भी इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक योजना विद्युतीकरण की भी है। भीषण गर्मी में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पंखे की हवा मिल सके और शिक्षण कक्ष में समुचित प्रकाश की व्यवस्था हो, इसके लिए सभी परिषदीय स्कूलों का विद्युतीकरण कर उनमें बिजली कनेक्शन दिए जाने का निर्देश है। जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1062 प्राथमिक, 283 कंपोजिट व 237 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में दो लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों का विद्युतीकरण कर कनेक्शन किए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। 1532 स्कूलों का विद्युतीकरण कर कनेक्शन भी दे दिया, लेकिन 50 परिषदीय विद्यालयों में अब तक विद्युतीकरण के बाद भी कनेक्शन नहीं हो सका है। कारण यह है कि ऐसे विद्यालयों से 40 मीटर से दूर बिजली खंभा स्थित है। ऐसे में कनेक्शन के लिए अतिरिक्त खंभे लगाए जाने की आवश्यकता है। संबंधित स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो सके, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त खंभा लगाकर कनेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीएसए कार्यालय ने ऐसे विद्यालयों की सूची पावर कॉर्पोरेशन को उपलब्ध करा दी है, जहां बिजली कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है, उनकी सूची भेज दी गई है। शीघ्र ही संबंधित स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed