फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity theft case against five people

पांच लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा

Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft case against five people
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने व बकाया बिल जमा कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन की टीम द्वारा जांच का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। महरुआ बाजार में चलाए गए विशेष अभियान में बाईपास द्वारा बिजली का प्रयोग करते मिले पांच उपभोक्ताओं पर जहां केस दर्ज किया गया, तो वहीं 32 उपभोक्ताओं पर विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई। 350 उपभोक्ताओं से लगभग 23 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया गया, तो 16 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र वीके पटेल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी भीटी संजय कुमार, जेई रामजनम, गयादीन, लाइनमैन लालचंद्र, अरविंद, रवि कुमार समेत 16 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को महरुआ बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। टीम को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। जांच के दौरान जहां पांच लोग बाईपास के माध्यम से बिजली का प्रयोग करते मिले, तो वहीं 32 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक लाभ उठाते मिले।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि हरिनाथ सिंह, निजामुद्दीन, शंकर भोले व दो अन्य बाईपास से बिजली का प्रयोग करते मिले। इस पर संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। बताया कि नजमा, कन्हैयालाल, पवन पाठक, कलावती, सुरेशचंद्र, कमलेश सोनी, नवाब अली, लाले गुप्ता, ममता सिंह समेत जिन 32 उपभोक्ताओं द्वारा घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक का लाभ उठाया जा रहा था, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजकुमार, श्यामकुमार पांडेय, गुलफाम अली सहित 16 बड़े बिजली बिल बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। इसके साथ ही 22 लाख 80 हजार रुपये की बकाया बिल जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed