फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity system of 101 schools will improve with three crores

Ambedkar Nagar News: तीन करोड़ से सुधरेगी 101 स्कूलों की बिजली व्यवस्था

Wed, 26 Jul 2023 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity system of 101 schools will improve with three crores
अंबेडकरनगर। जिले के 101 परिषदीय स्कूलों में करीब तीन करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। विद्युतीकरण हो जाने से करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं को गर्मी व अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही डिजिटल रूप से शिक्षा हासिल करने का भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1583 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से 1482 परिषदीय स्कूलों में विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। लेकिन अलग-अलग शिक्षा क्षेत्रों में स्थित 101 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं जिन्हें अभी विद्युतीकरण का इंतजार है। विद्युतीकरण न होने से गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को काफी मुश्किल होती है। ऐसे में विभाग ने अवशेष विद्यालयों में भी विद्युतीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अकबरपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 30 विद्यालय अभी विद्युतीकरण से वंचित हैं, वहीं रामनगर शिक्षा क्षेत्र में एक विद्यालय का विद्युतीकरण किए जाने की जरूरत है। जलालपुर में सात, जहांगीरगंज में छह, भियांव में 19, भीटी में तीन, कटेहरी में 18, टांडा में 13, बसखारी में चार स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक विद्यालय के विद्युतीकरण में करीब तीन लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति मिलने का इंतजार
परिषदीय स्कूलों में विद्युतीकरण कराने के लिए बिजली विभाग के सर्वे रिपोर्ट के साथ ही प्रस्ताव को भेज दिया गया है। धनराशि मिलते ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया चल रही है। - विकास कुमार डीसी निर्माण, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed