फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply is being done with the help of bamboo sticks for last three years

Ambedkar Nagar News: तीन वर्ष से बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

Wed, 18 Sep 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 18 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being done with the help of bamboo sticks for last three years
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के रंडौली सिंहपुर में बीते तीन वर्ष से लगभग दो दर्जन घरों को बांस-बल्ली के खंभों के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। मनमानी यह कि यहां तीन वर्ष पूर्व टूटे सीमेंट पोल को विभाग आज तक नहीं लगवा पाया है। जिस बल्ली के पोल के सहारे ग्रामीणों को आपूर्ति मिल रही थी वह भी तीन दिन पूर्व टूट कर गिर गया। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।इससे बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नेवादा से जुड़े रंडौली सिंहपुर के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पहले सीमेंट पोल लगा था, लेकिन तीन वर्ष पूर्व एक व्यक्ति का मकान गिरने से मलबे की चपेट में आकर कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। उसी समय ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को मामले से अवगत कराते हुए पोल लगवाने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में ग्रामीणों को बांस बल्ली का खंभा लगाने को मजबूर होना पड़ा। तब से इसी स्थिति में यहां ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मिल रही है। ऐसा नहीं कि ग्रामीणों ने इस बीच जिम्मेदारों से शिकायत नहीं की। फिर भी कोई सुध नहीं ली गई। बांस-बल्ली के चलते यहां हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण जयप्रकाश, रामआसरे गौड़, हरि प्रसाद, अजय कुमार, आरती व संतोष शर्मा ने बताया कि जिस बल्ली के पोल के सहारे आपूर्ति मिल रही थी वह बीते दिनों जर्जर होने के चलते गिर पड़ी। इससे करीब दो दर्जन घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि बाद में खुद ही ग्रामीण बल्ली का दूसरा पोल लगाने को मजबूर हुए। इस बीच बुधवार को ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को पत्र देकर यहां सीमेंटेड पोल लगवाने की मांग की। कहा कि समस्या का निस्तारण अविलंब कराया जाए। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed