फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity stopped for six hours in Akbarpur, consumers distressed

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में छह घंटे ठप रही बिजली, बेहाल हुए उपभोक्ता

Tue, 12 Nov 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for six hours in Akbarpur, consumers distressed
अकबरपुर में बिजली आपूर्ति में बाधक बन रहे पेड़ों की टहनियों की हुई छंटाई। 
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के अलग अलग मोहल्लों में मंगलवार को छह घंटे बिजली ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। विभाग ने यूं तो चार से पांच घंटे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में तार बदलने व नए खंभे लगाने के लिए सूचना दी थी, लेकिन तय समय से अधिक सीमा तक काम होते रहने से उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्या हुईं। इसमें पेयजल संकट से लेकर बिजली चालित लघु उद्योग से जुड़े काम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने व नए खंभे लगाने के साथ ही फीडरों में गड़बड़ी को दूर करने का काम चल रहा है। इसमें बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल संबंधित कामों के लिए जो समय सीमा बिजली कटौती के लिए निर्धारित की जाती है उससे कहीं ज्यादा कटौती हो रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कुछ इसी प्रकार की मुश्किल का सामना बिजली उपभोक्ताओं को करना पड़ा। बिजली उपकेंद्र अशरफपुर बरवां के तीन फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार बदलने, ढीले तारों को दुरुस्त करने के साथ ही बाधक बन रहीं पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए सुबह नौ बजे से काम शुरू हुआ। यूं तो बिजली विभाग ने दोपहर एक बजे तक काम पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का दावा किया लेकिन इससे दो घंटा अधिक देर बाद बिजली आई। इससे लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र मरैला के शहजादपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र में इंटरपोलिंग का काम हुआ। बिजली विभाग के अनुसार संबंधित कार्य के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया था लेकिन काम दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे के बाद तक किया गया। इससे लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। अकबरपुर नगर के प्रमुख बाजार में एक शहजादपुर में बिजली आपूर्ति ठप होने से एक तरफ जहां पेयजल की समस्या हुई तो वहीं बिजली चालित लघु उद्योग भी प्रभावित हुए।
--------------
निर्धारित समय पर हो काम
शहजादपुर के अरविंद कुमार व दिलीप सोनी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गड़बड़ी दूर करने के लिए जो समय निर्धारित किया जाए उसी समय में काम पूरा करना चाहिए। बिजली विभाग समय कुछ देता है तो वहीं इससे कहीं ज्यादा समय तक कटौती की जाती है। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। अशरफपुर बरवां के राकेश व शीतला प्रसाद ने कहा कि गड़बड़ी दूर करने के नाम पर इस प्रकार की लापरवाही कतई उचित नहीं है। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी होगी।

------------
आज भी ठप रहेगी बिजली
कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ठप रहेगी। इस क्षेत्र में भी तारों को बदलने, पेड़ों की टहनियों को काटने तथा नए खंभे लगाने का काम चलेगा।
--------
जनसुविधा के लिए हो रहे काम
सभी क्षेत्रों में जनसुविधा के लिए काम कराए जा रहे हैं। कई बार काम बढ़ने पर समय ज्यादा लग जाता है। -गिरीश नरायण मिश्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed